महिला की पिटाई, दो गिरफ्तार
संसू, जमुआ (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र के नवाडीह मदनुटांड़ गांव में बुधवार को एक महिला की पिटाई कतिपई ल
By Edited By: Published: Sun, 05 Oct 2014 01:12 AM (IST)Updated: Sun, 05 Oct 2014 01:12 AM (IST)
संसू, जमुआ (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र के नवाडीह मदनुटांड़ गांव में बुधवार को एक महिला की पिटाई कतिपई लोगों ने कर दी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी एवं बच्चे रात में खाना खाकर सोने के लिए जा रहे थे। इसी बीच गांव केही प्रदीप कुमार, अरुण कुमार सहित अन्य पांच लोग वहां आ धमके और आंगन में घुसकर गलीगलौज करना शुरू कर दिया। इस दौरान बुरी नियत से उसकी बीवी का कपडा फाड़ने के अलावा जान मारने की नियत से माथा पर प्रहार किया गया। जेवरात छीन लेने की बात भी प्राथमिकी में कही गयी है। आरोपी प्रदीप एवं अरुण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें