दो दिन से कदमाटोल विद्यालय बंद
संस, बेंगाबाद (गिरिडीह) : विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और शिक्षक सह सचिव के बीच हुए विवाद से पिछले दो दिन से प्रखंड का प्राथमिक विद्यालय कदमाटोल बंद है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही बुधवार को बीईईओ इशहाक अंसारी ने विद्यालय पहुंचे और लोगों से बात की। लोगों को विद्यालय केसचिव महमूद आलम के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। तब जाकर ग्रामीणों ने गुरुवार से विद्यालय खोलने का आश्वासन दिया। बताते हैं कि सचिव महमूद आलम पर वहां के शिक्षा समिति और ग्रामीणों ने विकास फंड की राशि में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। उसके बाद सचिव महमूद आलम और अध्यक्ष लालो मियां की बीच बकझक हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। उसके बाद समिति के लोगों ने अध्यक्ष के समर्थन मेंमंगलवार को विद्यालय में ताला बंद कर दिया। वहीं पूरी घटना की जानकारी होते ही बुधवार को बीईईओ इशहाक अंसारी ने गाव जाकर लोगों से बात की और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब जाकर ग्रामीण शात हुए और विद्यालय खोलने पर सहमति जतायी।
-ससुर-दामाद है अध्यक्ष-सचिव
बताते चलें कि उक्त विद्यालय के सचिव महमूद आलम और अध्यक्ष लालो मियां दोनों रिश्ते में ससुर दामाद है। स्थानीय लोगों की माने तो अध्यक्ष के चुनाव में अनियमितता बरती गयी थी और सचिव के द्वारा अपने ही परिवार के लोगों को अध्यक्ष बनाया गया था। इधर बीईईओ इशहाक अंसारी ने कहा कि विद्यालय जाकर लोगों से बात गयी है। ग्रामीणों को समझा दिया गया है। ग्रामीणों ने शिक्षक सह सचिव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। तत्काल शिक्षक सह सचिव को विद्यालय जाने पर रोक लगा दी गयी है। मामले की जांच की जा रही है।