तारा प्रकरण में मंत्रियों का पुतला फूंका
गिरिडीह : झारखंड की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तारा शाहदेव प्रकरण में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने टावर चौक में झारखंड सरकार के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी व सुरेश पासवान का पुतला फूंका।
अभाविप के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रंजीत कुमार राय ने कहा कि इस घटना एनआइए या सीबीआइ से जांच करायी जाए। इस तरह की देश विरोधी गतिविधियों में शामिल भ्रष्ट मंत्रियों को अविलंब बर्खास्त किया जाए और आनेवाले विधानसभा चुनाव में ऐसे जनप्रतिनिधियों को जनता सबक सिखाए। विनोबाभावे विश्वविद्यालय संयोजक रोशन सिंह ने कहा कि इस प्रकरण में जो भी मंत्री और पदाधिकारी शामिल हैं, उनका नाम सार्वजनिक कर नार्को टेस्ट कराया जाए। विभाग संयोजक संदीप देव ने कहा कि लव जेहाद झारखंड के लगभग सभी जिलों में एक नेटवर्क के माध्यम से चलाया जा रहा है। नेटवर्क देश के उस पार से जुड़ा हुआ है। जो जांच का विषय है। जिला संयोजक विनय शंकर वैद्य ने कहा कि धर्मातरण की इस घटना ने झारखंड को शर्मसार कर दिया है।
पुतला जलाने वालों में कुमार सौरभ, उत्तम पांडेय, धर्मवीर राय, पवन सुब्बा, हरिहर कुमार, संदीप यादव, शशिकांत विश्वकर्मा, किशोर साव आदि शामिल थे। उधर डुमरी में वनांचल चौक पर भी मंत्रियों का पुतला जलाने के बाद अभाविप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने धोखेबाज पति रकीबुल हसन उर्फ रंजीत कोहली को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। मौके पर नगर मंत्री विवेक कुमार, पुरू सिंह, पिंटू कुमार, विवेक मंडल, प्रेमजीत, शशिकांत मंडल, अमित कुमार, बिनोद महतो, प्रियांसु सिंह, निरंजन रजक, बबबू कुमार, भीम साव, शिवचरण महतो आदि उपस्थित थे।