सूचना क्रांति के अग्रदूत थे राजीव : कांग्रेस
गिरिडीह : बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती को को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा ने की। कांग्रेस कार्यालय में पौधे भी लगाए गए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व. राजीव गांधी सूचना क्रांति के अग्रदूत थे। उनकी दूरगामी सोच के कारण ही आज हर हाथ में मोबाइल तथा कंप्यूटर है। सतीश कुमार केडिया ने कहा कि स्व. गांधी ने सुपर कंप्यूटर लाकर देश के युवाओं को रोजगार से जोड़ा तथा भारत कंप्यूटर से जोड़ा। बैठक में मुख्य रूप से उपेंद्र सिंह, सतीश केडिया, सब्बन खान अशोक विश्वकर्मा, शेखर सिंह, हरिश यादव, लाड़ला, छोटन सिन्हा, लड्डू खान, पंकज सागर, सुकर पासी, गोविंद तुरी, सहदेव तुरी आदि मौजूद थे। वहीं जयंती के अवसर पर दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। मौके पर खावा पंचायत के राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता बजरंगी यादव के नेतृत्व में कई दलों के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए।