कलश यात्रा के साथ यज्ञ शुरू
फोटो-16 जीआरडी 11,12
संवाद सहयोगी, जमुआ/देवरी (गिरिडीह): पिंडरसोत गांव में कलश यात्रा के साथ बुधवार से नौ दिवसीय नवदुर्गा प्राण प्रतिष्ठा सह अष्टोतर श्री शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। सुबह 251 महिलाएं और कुंवारी कन्याएं माथे पर कलश लेकर स्थानीय नदी गई, जहां मंत्रोच्चार के बीच कलश मेंपवित्र जल भरी। नगर भ्रमण करते हुए कलश को यज्ञ मंडप लाया गया। यात्रा मेंसैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। अजीत कुमार, मेघन महतो, पूरन महतो, कार्तिक सिन्हा, दीनदयाल वर्मा, जीतन महतो, उमेश प्रसाद वर्मा, हरिनारायण वर्मा, रामप्रसाद वर्मा समेत समिति के लोग यज्ञ संपन्न कराने को सक्रिय हैं। बताया कि इस मौके पर वाराणसी, वृंदावन व अयोध्या से विद्वानों का आगमन होगा, जो रात्रि में भगवत चर्चा करेंगे। साथ ही नौ दिन तक हरि संकीर्तन चलेगा।
देवरी : प्रखंड के कोसोगोंदोदिघी स्थित रवानी टोला में श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए राणा अहार पहुंची। वहां कलश में जल भरने के बाद सभी यज्ञ स्थल पहुंचे। कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञाचार्य उपेन्द्र पांडेय, वरुण पांडेय, अध्यक्ष अशोक रवानी, सचिव राधेश्याम साव, कोषाध्यक्ष संजय राम, नरेश राम, शंकर राम, सुखदेव राम, प्रकाश पांडेय आदि का योगदान रहा। यज्ञ शुरू होने से गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का माहौल बना हुआ है।