गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा
By Edited By: Published: Mon, 24 Mar 2014 09:29 PM (IST)Updated: Mon, 24 Mar 2014 09:29 PM (IST)
गिरिडीह : तिसरी थानांतर्गत खिजुरी गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को इस कदर पीटा कि उसका गर्भपात हो गया। यह घटना एक सप्ताह पूर्व की बतायी गयी। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार को महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।
पीड़िता ममता देवी ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व उसका विवाह खिजुरी निवासी राजेंद्र गुप्ता के साथ हुआ। वह उसकी दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है जिसके तीन बच्चे हैं। अब उसका पति बच्चा नहीं चाहता। गर्भ ठहरने के बाद उसका पति बच्चा गिराने का दबाव बनाने लगा। बीते शुक्रवार को उसका पति उसे पीटते हुए पटक दिया और पेट पर चढ़ गया जिससे उसका चार माह का गर्भ गिर गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें