Move to Jagran APP

मां मथुरासिनी की पूजा में उमड़े श्रद्धालु

By Edited By: Published: Mon, 24 Mar 2014 09:11 PM (IST)Updated: Mon, 24 Mar 2014 09:11 PM (IST)
मां मथुरासिनी की पूजा में उमड़े श्रद्धालु

गिरिडीह : जिलेभर में सोमवार को माहुरी वैश्य समाज की ओर से कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा धूमधाम से की गयी। जिला मुख्यालय स्थित भंडारीडीह माहुरी छात्रावास परिसर के मंदिर में ध्वजारोहण के साथ पूजनोत्सव शुरू किया गया। पूजा समिति के सुशील कंधवे, सदानंद राम, सुबोध प्रकाश, ममता देवी की ओर से बजरंगबली का ध्वजारोहण कर धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की गयी। इसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान नगर पर्षद की पूर्व अध्यक्ष पूनम प्रकाश, जिप सदस्य सरिता कंधवे, ओमप्रकाश गुप्ता, अनुपम कुमार, पुष्पा देवी, क्षमा देवी, अरुण कुमार, लक्ष्मी देवी, विकास गुप्ता, ब्रजेश कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सदर प्रखंड के महेशलुंडी में भव्य कलशयात्रा निकाली गयी।

loksabha election banner

निमियाघाट : डुमरी प्रखंड के मथुरासिनी भवन इसरी बाजार में सोमवार को मां मथुरासिनी की प्रतिमा स्थापित की गयी। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चों ने मां की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भंडारा का आयोजन किया गया। संध्या में महिला समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद सेठ, सचिव सह कोषाध्यक्ष सतीश भदानी, माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष दिनेश सेठ, सचिव दामोदर सेठ, अरुण भदानी, बलदेव सेठ, सुनील सेठ, सुमन माथुर, अनिल माथुर, ब्रजेश भदानी आदि उपस्थित थे।

बिरनी : प्रखंड के भरकट्टा, तुलाडीह एवं धुज्जी मंडल के मुरेना में सोमवार को गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गयी। बराकर नदी से संकल्पित जल उठाकर कुलदेवी मां मथुरासिनी पूजास्थल पहुंचीं। इस दौरान राजेंद्र राम, पंकज कुमार, सुखदेव राम, गुलचरण राम, ननसिंह राम, बालमुकुंद राम, राजूराम गुप्ता, योगेश गुप्ता आदि सक्रिय रहे।

गांडेय : माहुरी वैश्य महामंडल की ओर से सोमवार को गांडेय बाजार, अहिल्यापुर में धूमधाम से कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा की गयी। मुखिया सुनीता देवी, सदानंद राम, प्रदीश गुप्ता, राजकुमार राम, नीतेश गुप्ता, टिंकू गुप्ता, अंकित गुप्ता, रतन गुप्ता, सुधीर गुप्ता आदि सक्रिय रहे।

बेंगाबाद : प्रखंड के बेंगाबाद, चपुआडीह और डाक बंगला मंडल में कुलदेवी की पूजा की गयी। बेंगाबाद में ध्वजारोहण के उपरात प्रसाद वितरण किया गया। बेंगाबाद मंडल में मंडल के सभापति रामरतन राम ने ध्वजारोहण कर पूजा का विधिवत शुभारंभ किया। महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान रीता गुप्ता, सुभाषिनी देवी, पूनम देवी, पुष्पा देवी, नीलम देवी, ज्योति गुप्ता, सचिन कुमार, अनिरुद्ध गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, विनोद कुमार, सुरेश राम, सूरज कुमार, प्रवीण चरणपहाड़ी, सुमित भदानी आदि सक्रिय रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.