महिला कोषांग ने निपटाए 90 मामले
गढ़वा: जिले में महिला कोषांग गठन हुए एक वर्ष पूरा हो गया है। महिला कोषांग खुलने से अभी तक 90 माम
गढ़वा: जिले में महिला कोषांग गठन हुए एक वर्ष पूरा हो गया है। महिला कोषांग खुलने से अभी तक 90 मामलों का निष्पादन किया गया है। सबसे ज्यादा पारिवारिक व डायन बिसाही का मामला दर्ज किया गया था। उक्त सभी मामलों का निष्पादन आसानी से कर दिया गया। उक्त बातें महिला कोषांग सेल के अध्यक्ष इंदू भगत ने बुधवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इंदू भगत ने कहा कि जिले के नगरउंटारी में महिला थाना खोला गया है। जिससे कम मामला अब महिला कोषांग में आएगा। उन्होंने कहा कि एसपी आलोक के सहयोगी से कुछ मामला का निष्पादन करने में सहूलियत हुई है। जो काम थाना से नहीं हो सकता है वह काम महिला कोषांग से हो जाता है। महिला कोषांग से जिसकों न्याय मिल जाता है उसको कोर्ट न्याय देता है। उन्होंने कहा कि फैमली विवाद वाले लोग बेहिचक महिला कोषांग में लाकर अपना शिकायत दर्ज करा सकती है। शिकायत दर्ज कराने के बाद दोनो पक्ष को बुलाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक मात्र दस केस कोर्ट गया है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा गढ़वा थाना और मेराल थाना से मामला आता है। जिसमें पारिवारिक विवाद और डायन बिसाही का मामला रहता है। उन्होंने कहा कि 10 केस पुरूष का भी आया था। उसके भी निष्पादन कर दिया गया। मामला को हकीकत जानने के लिए उनके घर भी जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के सभी थाना प्रभारी का सहयोग मिलता है। महिला कोषांग में पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। प्रेस वार्ता में महिला कोषांग के सदस्य प्रदीप दूबे, शाहीद राजा उपस्थित थे।