सीपीआइएम ने चलाया सदस्यता अभियान
मझिआंव: नगर पंचायत और प्रखंडस्तर पर व्यापक रूप से फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और पार्टी को सशक्त और
मझिआंव: नगर पंचायत और प्रखंडस्तर पर व्यापक रूप से फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और पार्टी को सशक्त और मजबूत बनाये जाने को लेकर गुरुवार को सीपीआइएम के किसान सभा के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ¨सह के नेतृत्व में मझिआंव और बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक सदस्यता ग्रहण किया। जिसमें खरसोता के मोहन राम, मुन्ना पासवान, लक्ष्मण पासवान, रामइकबाल पासवान, कामेश्वर राम, ललन साव, रामवरण मेहता, सुनील राम, कवलपति कुंवर, लेभरी में हरिदास गुप्ता, राजेंद्र रजवार, उपेंद्र राम, जितेंद्र राम, रामलखन राम, कृष्णा तुरी सहित कई लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। साथ ही मोर्चा के सिद्धांतों से अवगत कराया गया। मौके पर किसान संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान निरंतर जारी रहेगा। मझिआंव, बरडीहा प्रखंड से दो हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य है। आगे कहा कि गरीबों के हक के लिए संगठित होना पड़ेगा तभी हक और अधिकार की प्राप्ति होगी। मौके पर बैजनाथ ¨सह, उदय प्रसाद गुप्ता, कामेश्वर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।