मझिआंव में मनी पुण्यतिथि
मझिआंव : भाजपा नगर मंडल कार्यालय में शुक्रवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया
मझिआंव : भाजपा नगर मंडल कार्यालय में शुक्रवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। सबसे पहले भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रेमानंद त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपने जान की कुर्बानी दे दी और उन्हीं की याद में उन्हें भारत वर्ष में बलिदान दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संजय कमलापुरी, बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष सदन ¨सह, अर्जुन राम, जिला कार्यकारिणी सदस्य पवन कुमार, उमेश सोनी, नगर मंडल महामंत्री विवेक सोनी, ब्रजकिशोर प्रसाद, डा. धनंजय ¨सह, कमलेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, शिव कुमार मेहता, विष्णु प्रजापति, बलराज महतो, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ललित कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल ने किया।