Move to Jagran APP

विधायक नहीं बनवा सके गढ़वा में बाइपास : कांग्रेस

गढ़वा : गढ़वा- रंका विधानसभा क्षेत्र की हालत बद से बदतर हो गई है। क्षेत्र की जनता बुनियादी समस्य

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 06:32 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 06:32 PM (IST)
विधायक नहीं बनवा सके गढ़वा में बाइपास : कांग्रेस
विधायक नहीं बनवा सके गढ़वा में बाइपास : कांग्रेस

गढ़वा : गढ़वा- रंका विधानसभा क्षेत्र की हालत बद से बदतर हो गई है। क्षेत्र की जनता बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। क्षेत्र की समस्या से स्थानीय विधायक को कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा सरकार तीन वर्ष की उपलब्धि गिना रही है। लेकिन आठ साल के कार्यकाल में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी शहर के लिए बाइपास सड़क नहीं बनवा सके। उक्त बातें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष याशिक अंसारी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ सपनों की सरकार है। जनता को बड़े- बड़े सपना दिखाने का कार्य करती है। भाजपा द्वारा एक भी बड़ा कार्य नहीं किया गया है। गढ़वा में बाइपास सड़क बन जाती तो यहां के लोगों को जाम से निजात मिलती। लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि के उदासीनता के कारण आज तक सड़क नहीं बन सकी। भाजपा सरकार अच्छे दिन की बात करती है। लेकिन तीन वर्ष में भाजपा ने क्या विकास किया है। यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्थानीय मुद्दा को लेकर गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। भाजपा की पोल खोली जाएगी। नेताओं ने कहा कि स्थानीय विधायक अपने ही लोगों का विकास करने में लगे हुए है। इस मौके पर अर¨वद तूफानी, श्रीकांत तिवारी, नारद तिवारी, बबलू दूबे, ब्रजेश तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.