अलविदा जुमे की नमाज में उमड़ी भीड़
गढ़वा : रमजान माह के अंतिम जुमे पर विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। इसमें बड़
गढ़वा : रमजान माह के अंतिम जुमे पर विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया। जिला मुख्यालय में अलविदा जुमे की नमाज को ले शहर के रांकी मोहल्ला स्थित मस्जिद, इंदिरा गांधी रोड स्थित मस्जिद, ऊंचरी मस्जिद, टंडवा मस्जिद आदि में बड़ी संख्या में लोग आए और नमाज अदा की। नमाज को ले विभिन्न मस्जिदों में काफी चहल पहल देखी गई। अलविदा जुमे की नमाज अदा करने के बाद अब सबकी निगाहें ईद की चांद पर टिक गई है। लोग बेसब्री से अब ईद का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि रविवार को चांद दिख सकता है। यदि रविवार को चांद दिखा तो सोमवार को ईद मनाई जाएगी। नमाज को लेकर विभिन्न मस्जिदों के मौलाना द्वारा लोगों को रमजान के महत्व के बारे में बताया गया।
--------
- ईद के नमाज का समय मुकर्रर
ईद के नमाज का समय मुकर्रर कर लिया गया है। निर्धारित समय के अनुसार लोग विभिन्न मस्जिद एवं ईदगाह में पहुंचकर ईद का नमाज अदा करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए मदरसा तबलीगुल इस्लाम के सदर डा. मोहम्मद यासिन अंसारी ने बताया कि गढ़वा ईदगाह में सबसे पहले सुबह 7.45 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसके पश्चात सुबह 8 बजे ऊंचरी मस्जिद व टंडवा मस्जिद में ईद की नमाज अदा कराई जाएगी। जबकि 8.30 बजे मदरसा तबलीगुल इस्लाम में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी।