पंडित दीनदयाल के विचारों को जन जन तक पहुंचाएं
गढ़वा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह सह कार्य विस्तार योजना कार्यक्रम के तहत भाजपा
गढ़वा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह सह कार्य विस्तार योजना कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक गुरूवार को सदर प्रखंड के हंसकेर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में हुई। इसमें मुख्य रूप से संगठन की मजबूती एवं पंडित दीनदयाल के विचारों को जन जन पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर पर बल दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित जिला प्रभारी सह पार्टी के प्रदेश मंत्री मनोज कुमार ¨सह ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को जन जन तक पहुंचाएं। साथ ही लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों से से कराने की बात भी कही। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर 50-50 सदस्य बनाने, प्रत्येक पंचायत में दो विस्तारक नियुक्त करने का आहवान किया ताकि कार्य विस्तार योजना सफल हो सके। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी पंचायत एवं बूथ स्तर पर प्रवास करें तथा संगठन की मजबूति पर ध्यान दें। उन्होंने विस्तृत रूप से सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए अभी से जुट जाने का आहवान किया। बैठक को ओमप्रकाश तिवारी, विनय चौबे, उमा देवी, ब्रजेश उपाध्याय, संजय कमलापुरी, प्रेमानंद त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन नगर मंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल ने किया।