नप उपाध्यक्ष ने कार्यालय में जड़ा ताला
संवाद सहयोगी, गढ़वा : नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच जारी जंग गुरुवार को एक नए मोड़ पर
संवाद सहयोगी,
गढ़वा : नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच जारी जंग गुरुवार को एक नए मोड़ पर पहुंच गया। शहर में पानी संकट को मुद्दा बनाते हुए उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने नगर परिषद कार्यालय में ताला जड़ दिया। इसके बाद चाबी डीसी को सौंप दी। पांडेय का कहना है कि दानरो नदी के पास डीप बोर किया गया था। डीप बोर के माध्यम से शहर के लोगों को पानी उपलब्ध कराना था। लेकिन डीप बोर का पंप पिछले कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। शिकायत करने के बाद भी खराब पंप नहीं बना। पंप बनवाने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी खागो यादव को पिछले 9 मई को आवेदन दिया गया था। लेकिन 24 मई तक पंप को नहीं बना तो 25 मई को कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय में तालाबंदी करनी पड़ी। उपाध्यक्ष ने सभी कर्मियों को कार्यालय से बाहर निकालकर कार्यालय में ताला जड़ दिया। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में जो भी विकास का कार्य हो रहा है उसकी जानकारी उन्हें नहीं दी जाती है। कार्यपालक पदाधिकारी व अध्यक्ष की मिलीभगत से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त डीप बोर का मशीन पिछले चार वर्ष से खराब पड़ा हुआ है। मशीन मरम्मती के नाम पैसा की निकासी की जाती है। मशीन ठीक रहता तो वार्ड नंबर आठ, नौ, 10, सात, छह, पांच के वार्ड में पानी की सप्लाई होती। कार्यपालक पदाधिकारी व अध्यक्ष के लापरवाही के कारण शहर के लोग एक- एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। शहर के लोग जैसे- तैसे पानी ला रहे है। ताला बंदी करने में सुरेन्द्र कश्यप, जितेन्द्र सिन्हा आदि लोग उपस्थित थे।
-पक्ष
खराब पड़ा पंप को बहुत जल्द बनवा दिया जाएगा। डीप बोर से मोटर निकालने के बाद पता चलेगा की खराब है या अच्छा। उसके बाद ही कुछ कह सकते हैं। उपाध्यक्ष अनिल पांडेय द्वारा पूर्व में आवेदन दिया गया था। मेरे पास व्यवस्था की कमी थी। इसी कारण उक्त पंप को नहीं बनाया गया है।
खागो यादव, कार्यपालक पदाधिकारी, नप गढ़वा।