जतपुरा हत्या के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
नगर उंटारी: विशुनपुरा थाने के जतपुरा गांव में हुई चार हत्या के मामले में घटना के सात दिन बीत चुक
नगर उंटारी: विशुनपुरा थाने के जतपुरा गांव में हुई चार हत्या के मामले में घटना के सात दिन बीत चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस एक भी नामजद अभियुक्तों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना के दिन ही एक मात्र अभियुक्त सुरेंद्र पाल जो घायल अवस्था में इलाज कराने अनुमंडलीय अस्पताल आया था सिर्फ उसे ही पुलिस गिरफ्तार कर सकी है। हत्याकांड को लेकर दोनों तरफ से विशुनपुरा थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना का मुख्य अभियुक्त संजीत ¨सह के निजी अंगरक्षक सुरेंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। सुरेंद्र अपना इलाज कराने अनुमंडलीय अस्पताल में आया था। इसकी भनक लगते ही पुलिस सुरेंद्र को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। दोनों तरफ से एक दर्जन से अधिक लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है तथा राजनीतिक दलों के लोग भी पुलिस पर अंगुली उठाने लगे हैं।
-पक्ष
हत्या में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या में शामिल लोग पुलिस से बच नहीं पाएंगे।
नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर उंटारी।