Move to Jagran APP

दो किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार

लातेहार : पुलिस अधीक्षक धनजंय कुमार ¨सह को मिली गुप्त सूचना पर हेरहंज पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Mar 2017 05:46 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 05:46 PM (IST)
दो किलो अफीम के साथ एक  गिरफ्तार
दो किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार

लातेहार : पुलिस अधीक्षक धनजंय कुमार ¨सह को मिली गुप्त सूचना पर हेरहंज पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के पुरानी गांव में छापेमारी कर दो किलो अफीम के साथ ललन साव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है। एसपी धनंजय कुमार ¨सह ने मामले पर प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली की पुरनी हेरहंज निवासी ललन साहव अफीम की तस्करी करता है। और वह अफीम बेचने की तैयारी में लगा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सनोज चौधरी के नेतृत्व में बुधवार की रात पुरनी हेरहंज पहुंचे ललन साव के घर में छापेमारी की गई। जहां से ललन को दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि ललन ने कई जानकारी और दी है। इसपर पुलिस गहन जांच कर रही है। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व भी हेरहंज से पुलिस ने आठ किलो अफीम बरामद किया था। साथ ही अबतक एक सौ एकड़ से भी अधिक जमीन पर लगी पोस्ते को पुलिस ने नष्ट कर दिया है।

loksabha election banner

छापेमारी अभियान में थे शामिल : अफीम तस्कर की गिरफ्तारी के लिए बनाए गए छापेमारी दल में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम, थाना प्रभारी सनोन चौधरी, पुअनि सुरेन्द्र कालुन्डिया,कमलेश कुमार ¨सह, तारा महतो,¨चटू कुमार व उपेन्द्र पासवान शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.