जिले में धूमधाम से बना प्रकृति पर्व सरहुल
भंडरिया: प्रखंड के नौका ग्राम स्थित परभन बाबा देवस्थल पर प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर गुरुवार क
भंडरिया: प्रखंड के नौका ग्राम स्थित परभन बाबा देवस्थल पर प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर गुरुवार को पूजा-अर्चना सह मेले का आयोजन किया गया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सरना धर्म के श्रद्धालुओं ने नौका गांव स्थित डारीकुआं से वैदिक मंत्रोच्चार व गाजे बाजे व सरना झंडे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा डाड़ी कुआं से चल कर मुख्य पथ होते हुए परभन बाबा मंदिर तक गई व मंदिर मे जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालुओं ने साल वृक्ष की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न 16 गांवों से पहुंचे बैगा, पाहन, देवार को मुख्य अतिथि विधायक आलोक कुमार चौरसिया व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश निरंजन सिन्हा ने संयुक्त रूप से पगड़ी बांध कर सम्मानित किया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि सरहुल पूजा विशुद्ध रूप से प्राकृतिक की पूजा है। लोगो को प्रकृति से सीखने की जरूरत है। यह साक्षात भगवान का रूप है। वर्तमान परिवेश मे हमे अपने संस्कृति सभ्यता को बढ़ाने के लिए प्रकृति को बचाना जरूरी है। अभिवादन के लिए जोहार शब्द का उपयोग से हमारी परंपरा झलकती है। पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि प्रकृति से जुड़े होने के कारण यह त्योहार सरहुल के नाम से जाना जाता है। इतिहास गवाह है कि हमारे पूर्वज प्राकृतिक के बीच जंगल में ही रह कर गुजर बसर किया करते थे। हमे प्रकृति को संजो के रखना होगा कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि युगल किशोर ¨सह, मुखिया भीष्म चौरसिया, संजू चौरसिया, ठाकुर प्रसाद महतो, ओमप्रकाश तिवारी, वाल्टन डोडराय सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने मे आयोजन समिति के संरक्षक अशोक कुमार गुप्ता, ब्रह्मदेव ¨सह, विजय केशरी, रूप निरंजन सिन्हा, कुअंर ¨सह अध्यक्ष विनय ¨सह, कोशाध्यक्ष बैजनाथ राम, राजेश कुमार बर्मा, अरविन्द मुंडा आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई ।