मझिगांवा में जरूरतमंदों के बीच बंटा कंबल
हरिहरपुर: ओपी क्षेत्र के मझिगांवा गांव में गुरुवार को वृद्ध असहाय, महिला-पुरुष के बीच 37 कंबल का
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Mar 2017 05:02 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 05:02 PM (IST)
हरिहरपुर: ओपी क्षेत्र के मझिगांवा गांव में गुरुवार को वृद्ध असहाय, महिला-पुरुष के बीच 37 कंबल का वितरण पंचायत समिति सदस्य कालीचरण राम और उप मुखिया अरूण मिश्रा ने किया। भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय से प्राप्त यह दूसरे चरण का कंबल है। कालीचरण राम ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी तरह की जनहित की योजना को अपने पंचायत में पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। नथुनी रजवार, प्रमिला कुंवर, चरितर रजवार, त्रिपुरारी चौबे, बिगन दुसाध, चंद्रिका साव, सुकन दुसाध सहित अन्य लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर वार्ड सदस्य नीतू देवी, सुकन रजवार, लालती देवी, प्रमिला देवी, बलराम चौबे, किस्मतिया देवी, सुनिता देवी, मंजु देवी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें