बंशीधर महोत्सव के सफल आयोजन पर जताया आभार
नगर उंटारी : श्री बंशीधर महोत्सव के सफल आयोजन पर सांसद प्रतिनिधि शिव कुमार पांडेय ने नगर वासियों एव
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Mar 2017 04:27 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 04:27 PM (IST)
नगर उंटारी : श्री बंशीधर महोत्सव के सफल आयोजन पर सांसद प्रतिनिधि शिव कुमार पांडेय ने नगर वासियों एवं सांसद वीडी राम के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महोत्सव को सफल बनाने में नगर उंटारी के सभी व्यवसायी, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं आमजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। वहीं सांसद वीडी राम ने भरपूर प्रयास कर श्री बंशीधर महोत्सव आयोजित करवाने का काम किया है। श्री बंशीधर महोत्सव नगर उंटारी के लिए एक नया सबेरा लेकर आया है।अब श्री बंशीधर जी की ख्याति देश विदेश में भी फैलेगी। दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ेगी। इसका सीधा लाभ यहां के लोगों को मिलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें