दुर्घटना में मजदूर की मौत
रमकंडा: थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी गोपाल प्रसाद (40 वर्ष) की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। जा
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 05:14 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 05:14 PM (IST)
रमकंडा: थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी गोपाल प्रसाद (40 वर्ष) की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक करीब 20 दिन पहले चाईबासा में मजदूरी करने गया था। वहीं हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे प्लांट में जाने के लिए जैसे ही सड़क पर पहुंचा वैसे ही एक अज्ञात हाइवा की चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। रमकंडा प्रखंड के बीडीओ बिपिन कुमार भारती ने कहा कि मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें