निरक्षर को साक्षर करना सराहनीय काम : डीडीसी
गढ़वा : गढ़वा जिला साक्षरता प्रेरक संघ का जिला सम्मेलन रविवार को वन विभाग के सामुदायिक हॉल में आय
गढ़वा : गढ़वा जिला साक्षरता प्रेरक संघ का जिला सम्मेलन रविवार को वन विभाग के सामुदायिक हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्घाटन उप विकास आयुक्त जगतनारायण प्रसाद, डीपीएम संतोष तिवारी तथा संघ के संरक्षक सूरज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर डीडीसी ने कहा कि निरक्षर को साक्षर करने का काम प्रेरक जो करते है यह बहुत बड़ा व अच्छा काम है। वर्तमान में प्रेरक को दिया जाने वाली मानदेय बहुत ही कम है। इस दिशा में प्रशासन की ओर से सरकार को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करें हमलोग आपके साथ है। जिला साक्षरता समिति के समन्वयक संतोष तिवारी ने कहा कि प्रेरक के कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। साक्षरता का कार्यक्रम निरंतर चलने वाला अभियान है। प्रेरक कभी बेरोजगार नहीं होगें। क्योंकि आपका काम सराहनीय होता है। सरकार के समावेशी शिक्षा अभियान में भी आपका योगदान रहेगा। प्रेरक संघ के संरक्षक सह झाविमो के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रेरक एवं वीटी की समस्या के लिए संगठन मील का पत्थर साबित हो रहा है। आप सभी संगठित होकर अपने हक के लिए लड़ाई लड़ सकते हैं। इस मौके पर मो. नेसार, कामेश्वर बैठा, गोपाल प्रसाद, राजेन्द्र तिवारी, कौशल्या देवी, संदीप ¨सह, अनीता देवी, प्रदीप राम, विजय राम, राम पूजन चन्द्रवंशी, उमेश विश्वकर्मा, संजीव कुमार रवि, रामेश्वर राम, जय प्रकाश गुप्ता, राजेश साव, विनोद कुमार यादव, सुलोचना देवी, सुषमा पाठक, संध्या देवी, रीमा देवी, नीलम देवी, पूनम प्रकाश, सबीता देवी, महेन्द्र प्रजापति, जयप्रकाश पटेल, मनोज उरांव मंजूर आलम आदि लोग उपस्थित थे।