नहीं मिली सूखा राहत की राशि
केतार : मुकुंदपुर पंचायत के ताली तथा बेलाबार के किसानों को अभी तक सूखा राहत की राशि नहीं मिली है। इ
By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 05:15 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 05:15 PM (IST)
केतार : मुकुंदपुर पंचायत के ताली तथा बेलाबार के किसानों को अभी तक सूखा राहत की राशि नहीं मिली है। इससे किसानों में आक्रोश है। किसान मनी लाल गुप्ता, नारायण सेठ, नंदू साह, उषा देवी, बूटनी देवी, विनोद साह ने बताया कि हम लोग मुखिया से लेकर प्रखंड कार्यालय तक आवेदन दिया। लेकिन अभी तक हमलोगों को पैसा नहीं मिला है। दोनो गांव के लगभग दो सौ किसानों का नाम सूची में रहने के बाद भी राशि नहीं मिली है। लोगों ने सुखा राहत की राशि दिलवाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें