सदर अस्पताल में खुला दंत चिकित्सालय
गढ़वा : सदर अस्पताल परिसर स्थित नवनिर्मित भवन में दंत चिकित्सा सेवा शुरू हो गई। चिकित्सा केंद्र वना
By Edited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 05:00 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 05:00 PM (IST)
गढ़वा : सदर अस्पताल परिसर स्थित नवनिर्मित भवन में दंत चिकित्सा सेवा शुरू हो गई। चिकित्सा केंद्र वनांचल डेंटल कॉलेज की ओर से खोला गया है। यहां लोग अपना नि:शुल्क जांच करा सकेंगे। दंत चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. टी हेंब्रम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दंत चिकित्सा केंद्र खुलने का लाभ आम लोगों को मिलेगा। लोगों को अब अपने दांत का इलाज कराने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने वनांचल डेंटल कॉलेज के कार्य की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. ¨वदेश्वर रजक, वनांचल डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डा. एके सिन्हा, सुबोध कुमार समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें