Move to Jagran APP

जिप सदस्य ने खोला वन विभग के खिलाफ मोर्चा

बेतला : जिप सदस्य नाजीमा प्रवीण ने वन विभाग की कार्य प्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा

By Edited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 03:44 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 03:44 PM (IST)
जिप सदस्य ने खोला वन विभग के खिलाफ मोर्चा
जिप सदस्य ने खोला वन विभग के खिलाफ मोर्चा

बेतला : जिप सदस्य नाजीमा प्रवीण ने वन विभाग की कार्य प्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों के मिली भगत से वन विभाग को लूटा जा रहा है।

loksabha election banner

विभाग के लापरवाही से जहां वनों की कटाई जोरों पर चल रही है, वहीं पार्क के जंगलों से जानवरों की हत्या बदस्तूर जारी है। इससे पार्क में रहने वाले जानवरों की संख्या में कमी आ रही है। उन्होंने बेतला रेंजर नथूनी ¨सह पर आरोप लगाया कि पार्क में सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य लापरवाही बरती गई है। इससे पार्क को बंद करना पड़ा। वहीं पर्यटकों को भी पार्क के भ्रमण में भारी परेशानी हुई। उन्होंने बेतला काउंटर में टिकट लेन-देन के पैसे में भी हेराफेरी करने की बात कही। जिप सदस्य प्रवीण ने मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की बात कही है। साथ ही अगर सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन करने की चेतावनी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.