गणतंत्र दिवस को ले परेड का पूर्वाभ्यास शुरू
गढ़वा : गणतंत्र दिवस की तैयारी जिले में शुरू कर दी गई है। गो¨वद उच्च विद्यालय के मैदान में गुरुवार
By Edited By: Published: Thu, 19 Jan 2017 10:06 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2017 10:06 PM (IST)
गढ़वा : गणतंत्र दिवस की तैयारी जिले में शुरू कर दी गई है। गो¨वद उच्च विद्यालय के मैदान में गुरुवार से परेड का पूर्वाभ्यास शुरू हो गया। इसमें पुलिस बल के जवान एवं विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। परेड के पूर्वाभ्यास में शामिल बच्चों एवं सुरक्षा बल के जवानों को परेड की बारीकियों से अवगत कराया गया। परेड के पूर्वाभ्यास में शामिल टुकड़ियां एक साथ अभ्यास कर रही थी। उनके पैर एवं हाथों का तारतम्य देखते ही बन रहा था। परेड के पूर्वाभ्यास को लेकर विभिन्न टुकड़ियों में शामिल जवान एवं बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें