विधायक के निधन पर जताया शोक
नगर उंटारी : अनिकेत पैलेस स्थित झामुमो कार्यालय में गुरुवार को लिट्टीपाड़ा के दिवंगत विधायक अनिल मुर
नगर उंटारी : अनिकेत पैलेस स्थित झामुमो कार्यालय में गुरुवार को लिट्टीपाड़ा के दिवंगत विधायक अनिल मुर्मू को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
इस मौके पर कन्हैया चौबे ने कहा कि अनिल मुर्मू के निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। स्व. अनिल हंसमुख व मिलनसार व्यक्ति थे। वे गरीबी को काफी नजदीक से देखे थे। जनता के दु:ख दर्द में वे हमेशा साथ रहते थे। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरणें पहुंचे।
इसके वह हमेशा पक्षकार थे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष निर्मल पासवान, देवेंद्र प्रसाद चौबे, मुकेश कुमार सिन्हा, सीताराम पासवान, पृथ्वी नाथ तिवारी, रामचंद्र पासवान, सूर्यदेव मेहता, फिरदौस अंसारी, लालभूषण प्रसाद गुप्ता, कमला पांडेय, नवल प्रसाद गुप्ता, उस्मान अंसारी, हर्ष कुमार, मुमताज अंसारी,अमर राम, शंभू ¨सह, शिवकुमार ¨सह आदि उपस्थित थे।