गिरफ्तारी की मांग
नगर उंटारी : थाना क्षेत्र के कोल¨झकी गांव में दुष्कर्म की शिकार हरिजन युवती ने आरक्षी अधीक्षक गढ़वा
By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 04:07 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 04:07 PM (IST)
नगर उंटारी : थाना क्षेत्र के कोल¨झकी गांव में दुष्कर्म की शिकार हरिजन युवती ने आरक्षी अधीक्षक गढ़वा को आवेदन देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस मामले में पीड़िता ने गांव के ही मनीष कुमार व मुखिया पति अजय प्रसाद गुप्ता के खिलाफ गत 22 नवंबर को नगर उंटारी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज कराए एक पखवारा हो गए, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें