बालसमागम के अव्वल विद्यार्थी हुए पुरस्कृत
नगर उंटारी : मध्य विद्यालय भोजपुर में गुरुवार को बाल समागम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न तरह
नगर उंटारी : मध्य विद्यालय भोजपुर में गुरुवार को बाल समागम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न तरह के खेलकूद का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्र-छात्रा को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता दो ग्रुप में आयोजित की गई। जिसमें 6 से 8 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से ब्रजेश उरांव व बालिका वर्ग में पूजा कुमारी को प्रथम स्थान, 200 मीटर के दौड़ में ब्रजेश उरांव प्रथम, उमा कुमारी प्रथम, 400 मीटर दौड़ में सुरेश उरांव व पूजा कुमारी प्रथम, लंबीकूद में ब्रजेश उरांव व पूजा कुमारी प्रथम, ऊंची कूद में ब्रजेश उरांव व निशा कुमारी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वर्ग एक से 5 में 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से सनी देवल, बालिका वर्ग से पूजा कुमारी को प्रथम, 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से आशीष कुमार यादव, बालिका वर्ग से सीमा कुमारी को प्रथम स्थान, बोरा दौड़ में सनीदेवल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को सीआरपी संजय ¨सह व प्रधानाध्यापक लोकनाथ शुक्ला द्वारा पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर बनारसी राम, प्रेमशंकर पांडेय, पुष्पा ठाकुर, महेश विश्वकर्मा, रामस्वरूप राम आदि उपस्थित थे।