संगठन की मजबूती पर बल
नगर उंटारी : अखिल विश्व गायत्री परिवार की बैठक गायत्री शक्ति पीठ में रविवार को हुई। इसमें संगठनात्म
नगर उंटारी : अखिल विश्व गायत्री परिवार की बैठक गायत्री शक्ति पीठ में रविवार को हुई। इसमें संगठनात्मक मजबूती व विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे सभी आंदोलनों को प्रभावी रूप से चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए शक्ति पीठ में नियमित साप्ताहिक बैठक आयोजित करने व युग निर्माण को जन-जन तक ले जाने का संकल्प लिया गया। मौके पर जिला समन्वयक विनोद पाठक,अजीत चौबे,लल्सू राम,जोखु प्रसाद,सुरेश विश्वकर्मा, विनय कुमार देव, शोभा देवी, संतन मिश्रा, सुशीला देवी, अखौरी ज्योतिन प्रसाद, शंभू प्रसाद, अनिल अग्रवाल, डॉ. मनीष कुमार, उपेंद्र मेहता, अमर कुमार, नंदन कुमार, इंद्रावती देवी, चांदनी देवी, अशोक कुमार चौबे सहित कई सदस्य उपस्थित थे।