Move to Jagran APP

दुनिया में लिया जा रहा भारत का नाम

नगर उंटारी : गढ़वा जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक रविवार को राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में

By Edited By: Published: Sun, 23 Oct 2016 10:27 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 10:27 PM (IST)
दुनिया में लिया जा रहा भारत का नाम

नगर उंटारी : गढ़वा जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक रविवार को राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में हुई। इसमें केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का निर्णय लिया गया। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। साधारण से साधारण कार्यकर्ता अपनी क्षमता और कार्य के बल पर ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं। भाजपा सभी वर्ग की ¨चता करने वाली पार्टी है।

loksabha election banner

गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी व राज्य की रघुवर सरकार जनहित में कई कार्य की है तथा कर रही है। आज देश दुनिया में भारत का नाम बेहतर देशों में गिना जा रहा है। राज्य में विकास कार्य का वातावरण बना है। जरूरत है उसे जमीन पर उतारने की।

श्याम नारायण दूबे ने कहा कि हम ऐसे पार्टी के नेता हैं, जो अन्य दलों से अलग है। सरकार की उपलब्धियों की चर्चा एवं कार्यान्वित कराने में संगठन का बड़ा महत्व है। सरकार के विकास कार्यों से विपक्षी दलों में बेचैनी है। इस कारण राज्य की जनता को गुमराह करने की साजिश चल रही है।

गढ़वा जिला प्रभारी डॉ. सूर्यमणी ¨सह ने संगठन को धारदार एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया। शारदा महेश प्रताप देव ने आगामी कार्यक्रम व संगठन विस्तार पर प्रकाश डाला।

बैठक को डॉ. अलख निरंजन सिन्हा, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, शिवधारी राम, पूर्व सांसद घुरन राम आदि ने संबोधित किया। बैठक के अंत में कश्मीर के उड़ी में शहीद सैनिकों के अलावा पार्टी के बुधनाथ प्रसाद, कृष्णानंद मिश्र आदि के निधन पर एक मिनट का मौन रख शोक प्रकटकिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी व संचालन जिला महामंत्री ब्रजेश उपाध्याय तथा धन्यवाद ज्ञापन मुक्तेश्वर पाण्डेय ने किया।

मौके पर विनय चौबे, गिरींद्रनाथ पांडेय, अजय प्रताप देव, अजय कुमार ¨सह, मीना देवी, वीणा पाठक, उमा देवी, सुमन देवी, मुकेश निरंजन सिन्हा,बसंत यादव, प्रदीप चौबे, अनिता दत, अनिता देवी, मधुलता देवी, ब्रजेश ¨सह, ओंकार तिवारी, मथुरा राम, रामकृपाल दूबे, अनन्त कुमार दूबे, मनोज ¨सह, मुरली श्याम सोनी, संजय भगत, सोहन उरांव,र ¨वद्र पासवान, धर्मराज पासवान सहित सभी मंडल अध्यक्ष,सभी बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष,जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष,सभी मंडल महामंत्री उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.