राशन का उठाव कर लाभुकों में करें वितरण
कांडी : प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार को प्रखंडस्तरीय सभी जविप्र डीलरों के साथ प्रखंड आपूर्त
कांडी : प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार को प्रखंडस्तरीय सभी जविप्र डीलरों के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह बीडीओ गुलाम समदानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जविप्र के डीलर एवं लाभुकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक में वैसे कार्डधारी लाभुक जिनका अतिरिक्त बीपीएल सूची में नाम दर्ज है, लेकिन आधार नंबर नहीं होने के कारण उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। वैसे लाभुक का चिन्हित कर आधार नंबर बीपीएल सूची में जोड़ना सुनिश्चत किया जाए। साथ साथ अक्टूबर माह का राशन उठाव कर दीपावली के पूर्व इसका वितरण लाभुकों के बीच डीलर करें।
इस मौके पर डीलर संघ के जिलाध्यक्ष कामेश्वर दुबे, प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर प्रसाद ¨सह, डीलर सुनील गुप्ता, अक्षैवर राम, राजाराम, बुधन राम, रामवतार राम, प्रवेश राम, मनोज राम, कामेश्वर तिवारी के अलावे प्रखंड नाजिर सोनम कुमार दुबे उपस्थित थे।