वृद्ध महिला का शव बरामद
मझिआंव : थाना क्षेत्र के गहेड़ी गांव निवासी स्वर्गीय दुखन मेहता की 70 वर्षीय पत्नी राजपति कुंवर का श
By Edited By: Published: Sun, 23 Oct 2016 05:12 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 05:12 PM (IST)
मझिआंव : थाना क्षेत्र के गहेड़ी गांव निवासी स्वर्गीय दुखन मेहता की 70 वर्षीय पत्नी राजपति कुंवर का शव पृथ्वीपुर गांव स्थित एक गड्ढे से मझिआंव पुलिस ने शव को बरामद किया।
परिजनों ने बताया कि राजपति विक्षिप्त थी। शनिवार की सुबह में वह घर से बिना बताये निकली थी। काफी खोजबीन करने के बाद उसका पता नहीं चला सका। रविवार की सुबह पृथ्वीचक गांव के सुनसान जगह पर बने एक गड्ढा में शव पानी में देखा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। बताया जाता है कि उक्त गड्ढे में यह तीसरी घटना है। इस गड्ढे से जरूरतमंद लोग मोरम का खुदाई करते हैं। जिससे यह गड्ढा तालाब का रूप ले लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें