सेवा समाप्त करने की चेतावनी
नगर उंटारी : नगर उंटारी के बीडीओ सह सीडीपीओ मुरली यादव ने गुरुवार को पाल्हेकला कहारटोला आंगनबाड़ी के
By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 05:55 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 05:55 PM (IST)
नगर उंटारी : नगर उंटारी के बीडीओ सह सीडीपीओ मुरली यादव ने गुरुवार को पाल्हेकला कहारटोला आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि सेविका व सहायिका में आपसी समन्वय नहीं होने के कारण केंद्र के संचालन में अनियमितता बरती जा रही है। जिस पर बीडीओ ने सेविका सहायिका दोनों से बातकर जानकारी ली। सहायिका ने बीडीओ को बताया कि सेविका उसे हाजरी नहीं बनाने दे रही है। बीडीओ ने सेविका व सहायिका को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि दुबारा दोनों के बीच फिर विवाद हुआ तो दोनों का सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें