पंडित दीनदयाल जयंती मनी
नगर उंटारी : भाजपा ग्रामीण व शहरी मंडल के तत्वाधान में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन
नगर उंटारी : भाजपा ग्रामीण व शहरी मंडल के तत्वाधान में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती अलग अलग स्थानों पर मनायी गयी। ग्रामीण मंडल के द्वारा जल क्रांति भवन में और शहरी मंडल के द्वारा गुलाब मेमोरियल मार्केट में जयंती मनायी गयी। दो स्थान पर दीन दयाल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प दुहराया। मौके पर गढ़वा जिला के बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिदेश्वर लाल अग्रवाल, रघुराज पांडेय, अजय प्रताप देव, शिवधारी राम, मथुरा पासवान, राधेश्याम कास्यंकार, ओमेन्द्र यादव, सोबराती खां, ईश्वरी कमलापुरी, प्रशांत सहाय, सोबरन चंद्रवंशी, प्रभात जायसवाल,बाबू लाल दुबे, ओमप्रकाश गुप्ता, बंगाली ¨सह, रामदत चौबे सहित दोनों मंडल के सदस्य गण उपस्थित थे।