बाबा बंशीधर मंदिर में घूमधाम से मनी जन्मआष्टमी
नगर उंटारी : बाबा बंशीधर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाया गया। देर रात
नगर उंटारी : बाबा बंशीधर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाया गया। देर रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म लेते ही लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। मंदिर की घंटिया बजने लगी। हरे कृष्ण के नारे गूंजने लगे। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट खुला। पट खुलते ही नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की एवं भय प्रगट कृपाला, दीन दयाला से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। रात 11 बजे ही मंदिर का गर्भगृह का पट बंद कर विशेष पूजन अर्चन प्रारंभ हो गयी थी। सत कलश, वरुण, गणेश सहित गोप गोवाल, यमुना नंद यशोदा, कालिया नाग, देवकी बासुदेव, गोवर्धन सहित सभी देवी देवताओं की परिक्रमा पूजन के साथ साथ षोड्सोपचार पूजन कराया गया। साथ साथ मधुर मुस्कान लिये भगवान श्रीकष्ण जी की प्राण प्रतिष्ठा कर मध्य रात्रि भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर आजवाइन आदि सुंगधित पदार्थों से भगवान के बालरूप के निरोग कामना हेतु हवन किया गया। तत्पश्चात पंचाअमृत अभिषेक एवं पुष्प आरती कर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट खोला गया। पूजन कार्यक्रम पंडित श्रीकांत मिश्रा, आचार्य सत्यनाराण मिश्रा, सुशील पांडेय, सुधांशु मिश्रा,आचार्य कौशलेन्द्र झा द्वारा विधिवत कराया गया। पूजन में मुख्य यजमान की भूमिका में डा. शशिकांत शुक्ला थे। वहीं इनका सहयोग पंडित नर¨सह नारायण शुक्ल व घनश्याम शुक्ल ने किया।