Move to Jagran APP

शिकारियों ने नील को मारा

रंका : रंका पूर्वी वन क्षेत्र के तेनुडीह सलैया पीएस में गुरुवार की दोपहर एक दर्जन अज्ञात शिकारियों

By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 10:24 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 10:24 PM (IST)
शिकारियों ने नील को मारा

रंका : रंका पूर्वी वन क्षेत्र के तेनुडीह सलैया पीएस में गुरुवार की दोपहर एक दर्जन अज्ञात शिकारियों ने एक नील गाय को मार डाला। इस बावत वनरक्षी विजय कुमार ने बताया कि खपरो पंचायत के मुखिया पति जाफर अंसारी द्वारा दर्जन भर अज्ञात शिकारियों द्वारा बंदूक से नील गाय को मार कर ट्रेंच में छुपाने की जानकारी रेंजर सुरेश प्रसाद को दी गई थी। बाद में रेंजर के निर्देश के आलोक में घटना स्थल पर जाने के बाद मृत नील गाय तो नहीं मिली। अलबत्ता घटना स्थल पर खून एवं झाड़ी रौंदा हुआ पाया गया। वनकर्मियों को घटना स्थल पर पहुंचने से पूर्व शिकारी नील गाय को लेकर भाग गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.