करंट से महिला की मौत
गढ़वा : डंडा थाना के कोरटा में गुरुवार की सुबह 8 बजे विद्युत करंट से मनराज महतो की 50 वर्षीय पत्नी
गढ़वा : डंडा थाना के कोरटा में गुरुवार की सुबह 8 बजे विद्युत करंट से मनराज महतो की 50 वर्षीय पत्नी शिव कुमारी देवी की मौत हो गई। शिव कुमारी का पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार शिवकुमारी खेत में घास काट रही थी। पास में 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूटकर खेत में गिरा हुआ था। जिसका उसे पता नही चला। इसी तरह वह करंट की चपेट में आ गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में डा. उमेश पाल ने बताया कि घटना के लिए पूरी तरह से विद्युत विभाग जिम्मेदार है। विभाग की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। प्रशासन जल्द से जल्द महिला के परिजनों को मुआवजा दे। अन्यथा ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।