Move to Jagran APP

विधान सभा घेराव 27 को

गढ़वा : झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक शुक्रवार को कचहरी रो

By Edited By: Published: Fri, 22 Jul 2016 09:38 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jul 2016 09:38 PM (IST)
विधान सभा घेराव 27 को

गढ़वा : झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक शुक्रवार को कचहरी रोड स्थित प्रधान कार्यालय में हुई। इसमें मुख्य रूप से आगामी 27 जुलाई को होने वाले विधान सभा घेराव कार्यक्रम पर चर्चा की गई। साथ ही सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं से विधान सभा घेराव कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बाल मुकुंद सिन्हा ने कहा कि सरकार द्वारा 4 अप्रैल को यूनियन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता हुई थी। मगर वार्ता में किए गए समझौते की ¨बदुओं पर अमल नहीं किया गया है। इसको लेकर आंदोलन जारी है। बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीणा सिन्हा, मंजू देवी, रामचंद्र पासवान, उषा सिन्हा, कमला देवी, महेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.