लगाए गए 50 फलदार व छायादार पौधे
कांडी : प्रखंड की राणाडीह पंचायत के मुखिया कृष्णा दास, बीडीसी देवंती देवी ने शुक्रवार को पंचायत सचि
By Edited By: Published: Fri, 22 Jul 2016 09:32 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jul 2016 09:32 PM (IST)
कांडी : प्रखंड की राणाडीह पंचायत के मुखिया कृष्णा दास, बीडीसी देवंती देवी ने शुक्रवार को पंचायत सचिवालय परिसर में 50 फलदार छायादार पौधे लगाए। इनमें आम, नीबू, अनार, आंवला आदि शामिल हैं।
मुखिया ने कहा कि पेड़ हमें कई लाभ देते हैं। इसलिए हम सभी को पेड़ लगाने व बचाने का संकल्प लेना चाहिए। बीडीसी देवंती ने कहा कि सभी लोग कम से कम पांच-पांच पौधे लगाएं। ताकि पर्यावरण को शुद्ध बनाया जा सके। इस मौके पर पूर्व मुखिया श्याम बिहारी दुबे, विजय पांडेय, रविरंजन दास, सुरेंद्र साव, सुदर्शन राम, चतरगुण विश्वकर्मा, राहुल चौबे आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें