चिनियां में मना वन महोत्सव, लिया पौधरोपण का संकल्प
चिनियां : वन परिसर में 67 वन महोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के कमां
चिनियां : वन परिसर में 67 वन महोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के कमांडेंट कैलाश आर्य ने पेड़ लगाकर की। इस मौके पर चिनियां थाना परिसर में भी 25 फलदार व इमारती पौधे लगाए गए। कैलाश आर्य ने कहा कि पेड़ लगाने व बचाने के लिए सभी लोगों को संकल्प लेना होगा। सामूहिक प्रयास से पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पेड़ हमें फल, लकड़ी सहित शुद्ध हवा देते हैैं। इसलिए हम सभी को पेड़ लगाने व बचाने का संकल्प लेना होगा। आज हम पौधे लगाएंगे तो आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा।
वहीं गढ़वा दक्षिणी के डीएफओ अर¨वद कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जा रहे हैं। ताकि हमारा झारखंड हरा-भरा बन सके। ग्रामीणों से अनुरोध है कि पेड़ लगाएं और इसे बचाएं साथ ही जंगल कटाई पर रोक लगावें।
एक एकड़ रैयती भूमि पर 445 फलदार व छायादार पौधे लगा लगाकर ग्रामीण सरकार से मिलने वाला लाभ ले सकते हैं। इस मौके पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि हमें आज पर्यावरण को संरक्षित करना है। इसलिए हमें पेड़ लगाने व बचाने का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर जिप सदस्य मायावती देवी, प्रखंड प्रमुख रानी देवी, सहायक कमाडेंट एमएस सिदीकी, वनपाल परमवीर राम, वनरक्षी शंभूनाथ तिवारी, रामेशवर दुबे, रामचंद्र यादव, वन समिति के अध्यक्ष सागर यादव, खुरी मुखिया नीरा देवी, समाजसेवी रामवृक्ष यादव, चिनियां उवि के शिक्षिका सुनीता प्रसाद सहित कई छात्र-छात्रा उपस्थित थे।