हूल दिवस पर याद किए शहीद
गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं मिथिलेश ठाकुर फैंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को पार्
गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं मिथिलेश ठाकुर फैंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने हूल दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने सिद्धो- कान्हो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संथाल हूल आंदोलन में क्रांतिकारी सिद्धो-कान्हों, चांद भैरव एवं फूलो- झानो के बलिदान को याद को नहीं भुलया जा सकता है। आंदोलनकारियों के शौर्य गाथा का बखान किया तथा इन्हें झारखंड के साथ साथ पूरे देश का गौरव बताया। क्रांतिकारियों द्वारा क्रांति का जलाया गया मशाल धीरे धीरे आगे बढ़ता ही गया और इसी का परिणाम है कि हमें आज आजादी मिल सकी। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, परेश कुमार तिवारी, मिथिलेश ठाकुर फैंस क्लब के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, सचिव रंथा नायक, अनिल पासवान, गुडडू पांडेय, आलोक रंजन झा, नौशाद आलम आदि उपस्थित थे।