अंग्रेजी आती हो तो ढूंढ लो अपना नाम..
मझिआंव, गढ़वा : मझिआंव में पेंशन पाना हो, तो अंग्रेजी जानना जरूरी है। सुनने-समझने में यह बात भले
मझिआंव, गढ़वा : मझिआंव में पेंशन पाना हो, तो अंग्रेजी जानना जरूरी है। सुनने-समझने में यह बात भले अटपटी लगे लेकिन प्रखंड प्रशासन की कार्यशैली जाने-अनजाने में कुछ ऐसा ही संदेश देती नजर आ रही है। प्रखंड कार्यालय के सूचना पट पर नगर पंचायत क्षेत्र सहित प्रखंड स्तर पर स्वीकृत पेंशनधारियों का नाम अंग्रेजी शब्दों में लिखे हैं। इन पेंशनधारियों में ज्यादातर ऐसे हैं जो अंग्रेजी तो दूर ¨हदी भी शायद ही पढ़ पाते हैं। हस्ताक्षर की जगह अंगूठा लगाते हैं और आवेदन लिखने से लेकर बैंकिंग लेनदेन तक में इन्हें जान-पहचान के किसी पढ़े-लिखे आदमी की मदद लेनी पड़ती है। प्रशासन को शायद यह नहीं पता कि ऐसा कर वह वृद्धा-विधवा व अन्य पेंशन पाने वाले लोगों को परोक्ष रूप से बिचौलियों की मदद लेने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।
अंग्रेजी में नाम लिखा होने के कारण लाभुकों को अपना नाम खोजने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनपढ़ व वृद्ध पेंशनधारी पेंशन राशि के लिए प्रतिदिन चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे लोग सूचना पट्ट पर अपना नाम तलाशने के लिए लोगों से आरजू-विनती करते फिर रहे हैं। इधर बोदरा गांव से आये रामनाथ साव, देवकुमार राम, भीखू राम, जोखू राम आदि का कहना है कि यह क्षेत्र शिक्षा जगत में काफी पिछड़ा हुआ है। अनपढ़ लोगों की संख्या ज्यादा है। इस कारण अंग्रेजी में लिखे नाम को नहीं पढ़ पा रहे हैं। पेंशनधारियों ने प्रखंड बीडीओ से ¨हदी में सूचना पट्ट पर नाम प्रकाशित करने की मांग की है, ताकि लाभुकों को अपना नाम ढूंढने में आसानी हो सके।