अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली हरियाली की शपथ
गढ़वा : जिले में बुधवार को हरियाली शपथ कार्यक्रम की धूम रही। कई सरकारी संस्थानों में अधिकारियों व
गढ़वा : जिले में बुधवार को हरियाली शपथ कार्यक्रम की धूम रही। कई सरकारी संस्थानों में अधिकारियों व कर्मियों ने पांच पेड़ लगाने व इसका पालन करने, पांच वृक्ष लगा कर अपने बच्चों का जन्मदिन मनाने, पानी व बिजली का उपयोग विवेकपूर्ण ढंग से करने तथा ¨सचाई के लिए जल का उपयोग विवेकपूर्ण रूप से करने की शपथ ली। शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा पदाधिकारी रामयतन राम ने विभाग के कर्मियों को शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ पर अमल करने की नसीहत कर्मियों को दी। इस मौके पर शिक्षा विभाग के नरेंद्र कुमार तिवारी, अरुण कुमार वर्मा, ओमप्रकाश ¨सह आदि कर्मी उपस्थित थे। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में वन विभाग के सामुदायिक भवन में हरियाली शपथ कार्यक्रम का आयोजन कर विभाग के अधिकारी व कर्मियों ने पांच पेड़ लगाने व रक्षा की शपथ ली। इस मौके पर प्रादेशिक अंचल गढ़वा, गढ़वा उत्तरी वन प्रमंडल, गढ़वा दक्षिणी वन प्रमंडल, सामाजिक वानिकी प्रमंडल, लघु वन पदार्थ परियोजना प्रमंडल के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।