गांवों के लिए कृषि रथ रवाना
रमना : प्रखंड के किसानों को खेती की जानकारी देने के लिए सरकार द्वारा संचालित कृषि महोत्सव 2016 रथ
By Edited By: Published: Sat, 28 May 2016 06:20 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 06:20 PM (IST)
रमना : प्रखंड के किसानों को खेती की जानकारी देने के लिए सरकार द्वारा संचालित कृषि महोत्सव 2016 रथ को हरी झंडी दिखाकर पंचायतों में रवाना किया गया। रथ को रवाना करने से पहले बीडीओ दयानंद कारजी, प्रखंड प्रमुख मृत्युंजय कुमार ¨सह, कृषि पदाधिकारी कुणाल गौरव, कृषि तकनीकी पदाधिकारी ओमप्रकाश आदि लोगों ने कहा कि कृषि रथ 11 जून तक गांवों में घूम-घूमकर लोगों को आधुनिक खेती करने तथा सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देगा। किसान सरकारी योजनाओं का लाभ अर्जित कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बने। मौके पर जनसेवक सुनीता कुमारी, मुंशी राम, अनिल पाल, राजेश्वर चौधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें