करंट से महिला घायल
रंका : थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव निवासी केश्वर भुइयां की बहू विमली देवी शुक्रवार की देर रात्र क
By Edited By: Published: Sat, 28 May 2016 04:42 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 04:42 PM (IST)
रंका : थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव निवासी केश्वर भुइयां की बहू विमली देवी शुक्रवार की देर रात्र करंट के चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान से टूटे बिजली तार उसके घर के पास गिरा हुआ था। रात के अंधेरे में विमली के संपर्क में आकर घायल हो गई। उसकी चीख- पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने बिजली तार से विमली को छुड़ाया और उसे इलाज के लिए रंका अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बतायी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें