अस्पताल में कुव्यवस्था देख भड़के एसडीेओ
नगर उंटारी : अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
नगर उंटारी : अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुव्यवस्था देख नाराजगी व्यक्त करते हुए चिकित्सक एवं कर्मियों को कड़ी फटकार लगाया। मरीजों के बेड़ पर चादर नहीं देखा गया। अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला व पिछले दिनों रमना थाना के टंडवा गांव में अगजनी की घटना में घायल मुंशी भूईयां की बेड पर चादर तक नहीं था। वहीं मुंशी के जख्मों का ड्रे¨सग नहीं हुआ था। अस्पताल से ही एसडीओ ने दूरभाष पर अस्पताल अधीक्षक डा. अजीत कुमार ¨सह को फटकार लगाते हुए कहा कि गढ़वा जिला मुख्यालय से अस्पताल का संचालन नहीं करें। अनुमंडल मुख्यालय में रहकर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाएं। मौके पर डॉ. शैलेंद्र कुमार वर्मा व अस्पताल कर्मी उपस्थित थे।