कर्मचारियों की हड़ताल जारी
गढ़वा : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आहवान पर आहूत बंद के समर्थन में बुधवार को तीसरे दि
गढ़वा : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आहवान पर आहूत बंद के समर्थन में बुधवार को तीसरे दिन भी अनुसचिवीय कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल पर बैठकर कर्मचारियों ने विभिन्न कार्यालयों का कामकाज पूरी तरह से ठप कर दिया। बुधवार को अनुसचिवीय कर्मचारी समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है हम हड़ताल पर रहेंगे। मालूम हो कि अनुसचिवीय कर्मचारी 18 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल पर बैठने वालों में रघुवीर कौशिक, गोपाल राम, रमेंद्र सिन्हा, सुमंत ¨सह, लव कुमार, कृष्णा राउत, सरयू राम, उमाकांत पांडेय, सुदेश्वर पांडेय, अलख नारायण शुक्ला, राजीव कुमार दुबे, दिवाकर मिश्रा, सुरेश चरगट आदि के नाम शामिल हैं।