पारा 44 पार, घर में दुबके लोग
नगर उंटारी : नगर उंटारी का अधिकतम तापमान शुक्रवार 44 डिग्री पार कर गया। भीषण गर्मी के कारण लोग घ
नगर उंटारी : नगर उंटारी का अधिकतम तापमान शुक्रवार 44 डिग्री पार कर गया। भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर में नगर उंटारी बाजार की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़क पर इक्के-दुक्के ही लोग नजर आए। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को लू के थपेड़े तो नहीं चले, लेकिन चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किए रखा। बढ़ते तापमान के कारण लोग लू से बचने के लिए घर से ही पानी का बोतल साथ लेकर निकल रहे हैं। ताकि शरीर में पानी की कमी नहीं हो सके। सूर्य के तपन को देखकर लोग अपना काम धंधा छोड़कर धूप में निकलने से परहेज कर रहे है। बाहर निकल भी रहे है तो छाता व गमछा से शरीर को ढककर निकल रहे हैं। तेज धूप के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लू की चपेट में आकर लोग बीमार हो रहे हैं।