कमांडर जीप पलटी, दर्जनभर लोग घायल
नगर उंटारी : नगर उंटारी -गरबांध मुख्य मार्ग पर विशुनपुर फुलवारी के निकट गुरुवार की सुबह ओवर लोड
नगर उंटारी : नगर उंटारी -गरबांध मुख्य मार्ग पर विशुनपुर फुलवारी के निकट गुरुवार की सुबह ओवर लोड कमांडर जीप के पलटने से इस पर सवार एक दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों में एक महिला व बच्चे की स्थिति गंभीर है। दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पातल गढ़वा भेज दिया गया है। जबकि शेष घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के तुरंत बाद पहुंचे गरबांध मुखिया सोहन उरांव ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायलों में विशुनपुर निवासी शहजाद खान का 5 वर्षीय पुत्र ईशान खान, उत्तर प्रदेश के कोण थाना के समइलवर गांव की कनचनवा देवी है। गरबांध निवासी शिव उरांव, मंगरदह गांव की मनवरसी कुंवर, रोहनिया गांव के ¨चतामन अगरिया, समझरी कुमारी, विशुनपुर निवासी अंजुम बीबी, कोण थाना के बेसाहू खाड़ निवासी बुद्धिया कुंवर, बागेसोती के राजेश कुमार, सोमारू उरांव, सोहन लाल शामिल हैं। जानकारी के अनुसार ईशान खान अपने घर के पास खेल रहा था। वहीं अंजुम बीबी भी अपने घर के पास बैठी हुई थी। इसी दौरान कमांडर जीप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसकी चपेट में आकर दोनों घायल हो गये। घटना का प्रमुख कारण ओवरलो¨डग बताया जाता है। कमांडर जीप पर 40 से 45 लोग सवार थे। कमांडर जीप बागेसोती से नगर उंटारी आ रही थी।