पुरना नगर में पुलिस कर रही कैंप
नगर उंटारी : पुरनानगर गांव में बुधवार की रात मारपीट की घटना के बाद दो समुदाय के बीच उत्पन्न तनाव क
By Edited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 04:49 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 04:49 PM (IST)
नगर उंटारी : पुरनानगर गांव में बुधवार की रात मारपीट की घटना के बाद दो समुदाय के बीच उत्पन्न तनाव के को देखते हुए ऐतिहात के तौर पर चेचरिया व पुरनानगर गांव में पुलिस बल तैनात कर गश्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस बल 24 घंटे गांव में कैंप कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार खुद मामले पर नजर रखे हुए हैं। बताते चलें कि पुरनानगर गांव में एक समुदाय के युवकों द्वारा दूसरे समुदाय के आशीष कुमार व सूरज कुमार को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया था। इसके बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें